दूसरे विश्व युद्ध में नाजियों से जीत की याद में 75 वां विक्ट्री डे परेड आज, इसमें भारतीय सेना के 75 सदस्यों वाली टुकरी शामिल होगी
रूस बुधवार को अपना 75 वां विक्ट्री डे परेड निकालेगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे निकाली जाने वाली इस परेड में भारतीय सेना की 75 सदस्यों वाली टुकरी शामिल होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसमें हिस्सा लेंगे। वे इसके लिए दो दिन पहले ही रूस पहुंच गए थे। चीन समेत कई दूसरे देशों के नेताओं को भी इस आयोजन में शामिल होने का न्यौता दिया गया है। रूस हर साल जर्मनी के नाजियों से यूनियन ऑफ सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक्स (यूएसएसआर) की जीत की याद में विक्ट्री डे मनाता है।
इस परेड में रूस के 13 हजार सैनिक234 आर्मर्ड व्हीकल, मिसाइल और टैंकों के साथ मार्चपास्ट करेंगे।75 प्लेन फ्लाइपास्ट में हिस्सा लेंगे। रूसी सेना अपना दमखम दिखाने के लिए टैंक और मिसाइलों के साथ मार्च पास्ट करेगी। इसमें पूर्व सोवियत गण राज्य( सोवियत रिपब्लिक) में शामिल चीन, मंगोलिया और सर्बिया जैसे देशों की सेना की कुछ टुकरियां भी शामिल होंगी।
इस साल तय समय से नहीं हो सकीविक्ट्री डे परेड
इस साल रूस अपना विक्ट्री डे तय समय से 9 मई को नहीं मना सका। कोरोना की वजह से रूस में लॉकडाउन लगाया गया था। ऐसे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विक्ट्री डे परेड का समय आगे बढ़ाने की घोषणा की थी। अब रूस की राजधानी मॉस्को से लॉकडाउन हटा लिया गया है। इससे इस मौके पर परेड निकालने का रास्ता साफ हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fPCTn9

No comments