Breaking News

चीन में कोयला खदान में 18 मजदूरों की मौत, पांच लापता

चीन में शनिवार सुबह एक कोयला खदान में जहरीली गैस के रिसाव से 18 मजदूरों की मौत हो गई। पांच मजदूर लापता बताए गए हैं, जबकि एक को सुरक्षित बचा लिया गया।

कुछ नाबालिग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकियांग इलाके की एक खदान में शनिवार तड़के हुई। जानकारी के मुताबिक, खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड का रिसाव हुआ। कुछ देर में ही दम घुटने से 18 मजदूरों दम तोड़ दिया। पांच अब भी लापता हैं। इनकी तलाश की जा रही है। एक मजदूर को बचा लिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खदान में कुछ कम उम्र के लड़के भी थे।

खतरनाक खदानें
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन की कोयला खदानें दुनिया में सबसे खतरनाक मानी जाती हैं। यहां मजदूरों की हिफाजत के लिए न के बराबर साधन मौजूद हैं। लिहाजा, हर साल हजारों दुर्घटनाएं होती हैं। एक अनुमान के मुताबिक, हर साल इस तरह की दुर्घटनाओं में पांच हजार से ज्यादा लोग मारे जाते हैं। 15 साल पहले खदानों की स्थिति सुधारने पर काम शुरू हुआ था। लेकिन, अब भी हादसे होते रहते हैं। चीन सरकार ने शनिवार की घटना पर अब तक आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन की कोयला खदानों में हर साल पांच हजार मजदूरों की मौत हो जाती है। 15 साल पहले इनके हालात सुधारने के लिए नए नियम बनाए गए थे। लेकिन, हादसे अब भी जारी हैं। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JQ8zhC

No comments