Breaking News

दुनिया की कुल आबादी का 10% लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो सकते हैं

डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की कुल आबादी का 10% लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। डब्ल्यूएचओ के इमरजेंसी हेड डॉ. माइकल रेयान ने सोमवार को कहा कि एक अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर में 10 में से 1 युवक संक्रमित हो सकता है।

डॉ. रेयान ने सोमवार को हुई डब्ल्यूएचओ की 34 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण और कुछ ग्रुपों के बीच अलग-अलग हैं। हालांकि, इसका सीधा मतलब है कि दुनिया की बड़ी आबादी खतरे में है।

एक अनुमान के मुताबिक, दुनिया की कुल आबादी 760 करोड़ है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, इनमें 3.50 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, लंबे समय से कुछ एक्सपर्ट कहते रहे हैं कि संक्रमितों की संख्या अभी जितनी बताई जा रही है, इससे कहीं ज्यादा मामले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो इजराइल की है। यहां दूसरी बार लॉकडाउन लगाया गया है। महामारी के बीच एक महिला मास्क पहनकर घूमती नजर आई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jAYbag

No comments