संक्रमण की शुरुआत चीन से हुई; लेकिन फिलहाल दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन और भारत सबसे ज्यादा संक्रमित देश
दुनियाभर में कोरोनावायरस के एक करोड़ मामले हो गए़। 180 दिन से पूरी दुनिया इसकी गिरफ्त में हैं। इस वायरस के बारे में चीन ने पहली बार 31 दिसंबर को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन को जानकारी दी थी। तब चीन में 54 मामले थे।इसके तीन महीने बाद ही 200 से ज्यादा देशों की लगभग पूरी आबादी इसकी चपेट में आ गई।
महामारी की शुरुआत बेशक चीन से हुई थी, लेकिन आज अमेरिका, ब्राजील, रूस, भारत और ब्रिटेन दुनिया के पांच सबसे संक्रमित देश हैं। इन देशों मेंसंक्रमण के 53% यानी 53 लाख 28 हजार 449 मामले हैं। चीन में रोजाना मिलने वाले कोरोना के मामले 6 मार्च के बाद 100 से कम हो गए। तीन महीने में ही चीन ने करीब-करीब महामारी पर काबू पा लिया। यहां अब तक 83 हजार से ज्यादा मामले मिल चुके हैं, जबकि केवल 4634 लोगों की ही जान गई है।
67 दिनों में कोरोना के 75 लाख मामले सामने आए, शुरुआती 25 लाख मामले 111 दिन में
संक्रमण की रफ्तार देखें तो पहले 25 लाख मामले आने में 111 दिन लगे। फिर मात्र 67 दिन में 75 लाख मामले सामने आए। यानी एक दिन में एक लाख से ज्यादा मामले। दुनियाभर में संक्रमण के मामले इतने हैं कि कई देशों की आबादी भी इससे कम है।पूरी दुनिया में 144 देशऐसे हैं, जिनकी आबादी एक करोड़ से कम है। इसमें इजराइल, यूएई, ऑस्ट्रिया, बेलारूस जैसे देश शामिल हैं।

दुनियाभर में 53 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए
दुनियाभर में संक्रमित हुए 53 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके है। राहत की बात ये है कि रिकवरी रेट 54.08 प्रतिशत है। मतलब हर 100 में से 54 मरीज ठीक हो रहे हैं। दुनिया के 5 सबसे प्रभावित देशों में सबसे ज्यादा रिकवरी रेट रूस का 61.88% है। इसके बाद भारत का 58.08%, ब्राजील का 54.49% और अमेरिका का 41.86% है। ब्रिटेन में ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा न मिलने की वजह से रिकवरी रेट का पता नहीं चल पाया।
दुनियाभर में 5 लाख से ज्यादा मौतें,सबसे ज्यादा डेथ रेट ब्रिटेन का
इस दौरान दुनियाभर में मरने वालों की संख्या पांच लाख से ज्यादा हो गई है। दुनिया का डेथ रेट 5.01 प्रतिशत है। पांच सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में सबसे ज्यादा डेथ रेट ब्रिटेन का 14.03% है। इसके बाद अमेरिका का4.99%, ब्राजील का4.38%,भारतका 3.07% है। दुनिया में सबसे कम डेथ रेट रूस का 1.42% है।
दूसरे वायरस की तुलना में कोरोनावायरस

हर दिन 10 हजार मामलों की बढ़ोतरी हो रही है
20 जून को दुनिया में 89 लाख से ज्यादा मामले थे। 21 जून को 1.30 लाख से ज्यादा मामले आए। 22 जून को 1.40 लाख के करीब मामले आए। 23 जून को 1.60 लाख, 24 जून को 1.70 लाख, 25 जून को 1.80 लाख और 26 जून को 1.90 लाख से ज्यादा मामले सामने आए।
5 संक्रमित देशों का हाल
| देश | पहला केस | संक्रमित | मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 20 जनवरी | 25,77,018 | 1,27,929 | 1,071,393 |
| ब्राजील | 26 फरवरी | 12,84,214 | 56,197 | 6,97,526 |
| रूस | 30 जनवरी | 6,27,646 | 8,969 | 3,93,352 |
| भारत | 30 जनवरी | 5,29,331 | 16,102 | 3,10,120 |
| ब्रिटेन | 31 जनवरी | 3,10,250 | 43,514 | उपलब्ध नहीं |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BORj88

No comments