दो मिनट में 650 मीटर का हिस्सा जमीन से कटकर समुद्र में समाया, कई घर डूबे; सभी को बचाया गया

नॉर्वे के आल्टा में 3 जून को बड़ा भूस्खलन हुआ। इस भूस्खलन में तट पर बने कई घर सीधे समंदर में समा गए।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दो मिनट के इस वीडियो में पानी में बहते हुए घर नजर आ रहे हैं। आल्टा में रहने वाले जेन इग्ली बेकेबी नाम के एक व्यक्ति ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में जमीन का एक बड़ा हिस्सा समुद्र में जाता नजर आ रहा है।
आठ बिल्डिंग समुद्र में समा गईं
नार्वे के वाटर रिसोर्स एंड एनर्जी एंड एनर्जी डॉइरेक्टोरेट इंजीनियर एंडर्स ब्जोर्डल ने सीएनएन को बताया कि बुधवार शाम चार बजे जमीन का एक बड़ा हिस्सा कटकर सीधे समुद्र में चला गया। इसकी चौड़ाई 650 मीटर और गहराई 150 मीटर थी। इतने क्षेत्र में 8 बिल्डिंग थी, जहां छुटि्टयां मनाने के लिए आने वाले लोग रुकते थे। फोब्स की रिपोर्ट के मुताबिक भूस्खलन होने के तुरंत बाद प्रशासन ने एक बचाव अभियान शुरू किया गया था। सभी लोग सुरक्षित थे।
एंडर्स ने बताया कि नार्वे में ऐसे भूस्खलन अब साल या दो साल में कभी-कभी होते हैं। आल्टा में कभी इतना बड़ा भूस्खलन नहीं हुआ। आल्टा उत्तरी नार्वे के फिनमार्क शहर में स्थित एक म्युनिसिपैलिटी है। यहां जंगल, पर्वतीय पठार और तटीय इलाके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30aUyRN
No comments