सिंगापुर ने कहा- प्रवासी मजदूरों के लिए नई डोरमेट्रीज बनाएंगे, इनमें पहले से बेहतर सुविधाएं होंगी; दुनिया में अब तक 64.79 संक्रमित
दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 64 लाख 79 हजार 836 हो गया है। इस दौरान कुल 30 लाख 09 हजार 259 लोग स्वस्थ हुए। 3 लाख 82 हजार 227 लोगों की मौत की मौत हो चुकी है। सिंगापुर दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस हब में से एक माना जाता है। यहां बड़ी तादाद में प्रवासी मजदूर रहते हैं। संक्रमण से यही सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। अब सरकार इनके लिए नई और बेहतर डोरमेट्रीज बनाने जा रही है। इनमें हेल्थ फेसेलिटीज और सफाई की बहुत बेहतर व्यवस्था होगी।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश
|
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 18,81,205 | 1,08,059 | 6,45,974 |
| ब्राजील | 5,58,237 | 31,309 | 2,40,627 |
| रूस | 4,23,741 | 5,037 | 1,86,985 |
| स्पेन | 2,87,012 | 27,127 | उपलब्ध नहीं |
| ब्रिटेन | 2,77,985 | 39,369 | उपलब्ध नहीं |
| इटली | 2,33,515 | 33,530 | 1,60,092 |
| भारत | 2,07,191 | 5,829 | 1,00,285 |
| फ्रांस | 1,89,220 | 28,940 | 68,812 |
| जर्मनी | 1,84,091 | 8,674 | 1,66,400 |
| पेरू | 1,74,884 | 4,767 | 69,257 |
ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।
सिंगापुर : सरकार की तैयारी
सिंगापुर के प्रवासी मजदूरों में संक्रमण फैलने के बाद अब वहां की सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए नई डोरमेट्रीज बनाने का फैसला किया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि इन नई डोरमेट्रीज में पहले से बहुत बेहतर सुविधाएं होंगी। खास तौर पर सफाई का ध्यान रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस साल के आखिर तक सिंगापुर में 60 हजार नई डोरमेट्रीज तैयार कर ली जाएंगी। इसके कुछ महीने बाद इनकी संख्या एक लाख हो जाएगी। बता दें कि सिंगापुर में ज्यादातर संक्रमित इन्हीं डोरमेट्रीज में रहने वाले प्रवासी मजदूर हैं।
ब्राजील : हालात काबू में नहीं
यहां 24 घंटे में कुल 1262 संक्रमितों की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा 31 हजार 199 हो गया। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, करीब 29 हजार नए संक्रमित मिले। अब तक देश में कुल पांच लाख 55 हजार 383 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। साओ पाउलो सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। 24 घंटे में यहां 327 नए मामले सामने आए। डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को ही ब्राजील को चेतावनी जारी की थी। इसमें कहा गया था कि अगर हालात नहीं संभाले गए तो वहां महामारी बहुत तेजी से बढ़ सकती है।
चिली : एक दिन में साढ़े तीन हजार केस
दक्षिण अमेरिकी देश चिली में कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या 1 लाख 08 हजार 686 हो गई। 1188 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री जैमी मनालिक ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में संक्रमण के 3,527 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 75 मरीजों की मौत हुई। राजधानी सैंटियागो समेत अन्य मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों में लॉकडाउन पांच जून तक बढ़ा दिया गया है।
इजरायल : फिर नए मामले
इजरायल दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है जिसने कोविड-19 पर काफी हद तक काबू पा लिया है। लेकिन, यहां 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 116 नए मामले सामने आए। एक मई को 155 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अब तक कुल 17 हजार 285 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों को आंकड़ा 287 हो गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XqmBe0

No comments